ROJGAR BHARAT

Latest Govt Jobs | Sarkari Results

🧩 Daily 15 July 2026 Current Affairs Test Your Knowledge

अभ्यास प्रश्न (Practice Questions)

यहाँ 15 July 2026 के करंट अफेयर्स प्रश्न और उत्तर हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में दिए गए हैं:
Q1. विश्व युवा कौशल दिवस कब मनाया गया है?
When has World Youth Skills Day been celebrated?
a) 13 जुलाई (13 July)
b) 14 जुलाई (14 July)
c) 15 जुलाई (15 July)
d) 12 जुलाई (12 July)
सही उत्तर: c) 15 जुलाई
Correct Answer: c) 15 July
Explanation: संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा 2014 में घोषित विश्व युवा कौशल दिवस प्रतिवर्ष 15 जुलाई को युवाओं को रोजगार, सम्मानजनक कार्य और उद्यमिता के लिए तकनीकी और व्यावसायिक कौशल से लैस करने के उद्देश्य से मनाया जाता है।
Q2. हाल ही में ब्रिक्स (BRICS) रोजगार कार्य समूह की बैठक कहाँ आयोजित की गई है?
Where has the BRICS Employment Working Group meeting been organized recently?
a) नई दिल्ली (New Delhi)
b) मुंबई (Mumbai)
c) हैदराबाद (Hyderabad)
d) लखनऊ (Lucknow)
सही उत्तर: c) हैदराबाद
Correct Answer: c) Hyderabad
Explanation: ब्रिक्स रोजगार कार्य समूह की बैठक हाल ही में हैदराबाद में आयोजित की गई है। हैदराबाद यूनेस्को की 'क्रिएटिव सिटी ऑफ गैस्ट्रोनॉमी' में शामिल होने वाला भारत का पहला और लखनऊ दूसरा शहर है।
Q3. हाल ही में मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत ने कहाँ 'टावर ऑफ जस्टिस' का उद्घाटन किया है?
Where has Chief Justice Justice Suryakant inaugurated the 'Tower of Justice' recently?
a) गुरुग्राम (Gurugram)
b) नोएडा (Noida)
c) नई दिल्ली (New Delhi)
d) चंडीगढ़ (Chandigarh)
सही उत्तर: a) गुरुग्राम
Correct Answer: a) Gurugram
Explanation: हमारे मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत ने गुरुग्राम में 'टावर ऑफ जस्टिस' का उद्घाटन किया है। गुरुग्राम में ही 10 मिनट में एम्बुलेंस सेवा (Blinkit द्वारा), एलपीजी एटीएम और चालान भुगतान के लिए क्यूआर बेस्ड कियोस्क की शुरुआत हुई है।
Q4. हाल ही में किस राज्य/केंद्र शासित प्रदेश सरकार ने अपनी 'महिला समृद्धि योजना' का नाम बदल दिया है?
Which state/UT government has recently changed the name of its 'Mahila Samriddhi Yojana'?
a) पंजाब (Punjab)
b) दिल्ली (Delhi)
c) पुडुचेरी (Puducherry)
d) जम्मू कश्मीर (Jammu Kashmir)
सही उत्तर: b) दिल्ली
Correct Answer: b) Delhi
Explanation: दिल्ली सरकार ने 'महिला समृद्धि योजना' का नाम बदलकर अब 'दिल्ली लक्ष्मी योजना' कर दिया है। इसके तहत 21 से 60 वर्ष तक की पात्र महिलाओं को 2500 रुपये प्रति माह की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है।
Q5. हाल ही में किस टेलीकॉम कंपनी ने भारत में कमर्शियल इस्तेमाल के लिए एक सैटेलाइट फोन लॉन्च किया है?
Which telecom company has recently launched a satellite phone for commercial use in India?
a) रिलायंस जियो (Reliance Jio)
b) भारती एयरटेल (Bharti Airtel)
c) वोडाफोन-आइडिया (Vodafone-Idea)
d) बीएसएनएल (BSNL)
सही उत्तर: d) बीएसएनएल
Correct Answer: d) BSNL
Explanation: सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL ने भारत में कमर्शियल उपयोग के लिए एक सैटेलाइट फोन लॉन्च किया है। इस फोन में किसी सिम कार्ड की आवश्यकता नहीं होती और यह सीधे सैटेलाइट से कनेक्ट रहता है।
Q6. हाल ही में किस राज्य सरकार ने 'मुख्यमंत्री हेली टूरिज्म एवं एयर टूरिज्म सेवा योजना 2026' का शुभारंभ किया है?
Which state government has recently launched the 'Mukhyamantri Heli Tourism & Air Tourism Service Scheme 2026'?
a) उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)
b) झारखंड (Jharkhand)
c) बिहार (Bihar)
d) पश्चिम बंगाल (West Bengal)
सही उत्तर: c) बिहार
Correct Answer: c) Bihar
Explanation: बिहार सरकार ने राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 'मुख्यमंत्री हेली टूरिज्म एवं एयर टूरिज्म सेवा योजना 2026' की शुरुआत की है। बिहार लीची, मशरूम और मखाने के उत्पादन में देश में पहले स्थान पर है।
Q7. भारत का सबसे बड़ा वैश्विक वस्त्र कार्यक्रम 'भारत टैक्स 2026' कहाँ शुरू हुआ है?
Where has India's largest global textile event 'Bharat Tex 2026' started?
a) मुंबई (Mumbai)
b) नई दिल्ली (New Delhi)
c) अहमदाबाद (Ahmedabad)
d) सूरत (Surat)
सही उत्तर: b) नई दिल्ली
Correct Answer: b) New Delhi
Explanation: भारत का सबसे बड़ा वैश्विक कपड़ा और वस्त्र कार्यक्रम 'भारत टैक्स 2026' देश की राजधानी नई दिल्ली में आयोजित किया गया है।
Q8. हाल ही में लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में टेस्ट शतक लगाने वाली दुनिया की पहली महिला कौन बनी हैं?
Who has recently become the first woman in the world to score a test century at Lord's Cricket Ground?
a) हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur)
b) स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana)
c) यास्तिका भाटिया (Yastika Bhatia)
d) दीप्ति शर्मा (Deepti Sharma)
सही उत्तर: c) यास्तिका भाटिया
Correct Answer: c) Yastika Bhatia
Explanation: भारतीय महिला क्रिकेटर यास्तिका भाटिया ऐतिहासिक लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर टेस्ट मैच में शतक बनाने वाली दुनिया की पहली महिला खिलाड़ी बन गई हैं। इसी मैदान पर भारत की ही क्रांति गॉड ने 5 विकेट लेने का रिकॉर्ड भी बनाया है।
Q9. हाल ही में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहाँ 13 दिवसीय 'सौर विजय यात्रा' का शुभारंभ किया है?
Where has Defense Minister Rajnath Singh launched the 13-day 'Shaurya Vijay Yatra' recently?
a) लद्दाख (Ladakh)
b) नई दिल्ली (New Delhi)
c) जम्मू (Jammu)
d) देहरादून (Dehradun)
सही उत्तर: b) नई दिल्ली
Correct Answer: b) New Delhi
Explanation: भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली से सैन्य वीरता और सम्मान के प्रतीक के रूप में 13 दिनों तक चलने वाली 'सौर विजय यात्रा' का आधिकारिक शुभारंभ किया है।
Q10. हाल ही में लद्दाख ने किस देश को प्रीमियम खुबानी (Apricot) का निर्यात शुरू किया है?
Which country has Ladakh recently started exporting premium apricots to?
a) यूएई (UAE)
b) सऊदी अरब (Saudi Arabia)
c) ओमान (Oman)
d) कतर (Qatar)
सही उत्तर: a) यूएई (UAE)
Correct Answer: a) UAE
Explanation: लद्दाख ने एपीडा (APEDA - स्थापना 1986, मुख्यालय नई दिल्ली) के सहयोग से संयुक्त अरब अमीरात (UAE) को अपनी प्रीमियम खुबानी का निर्यात शुरू किया है। हाल ही में जम्मू कश्मीर से चेरी का निर्यात भी यूएई को किया गया था।
Q11. हाल ही में जारी 'ग्लोबल एयर पावर रैंकिंग 2026' में भारतीय वायुसेना कौन से स्थान पर रही है?
What is the rank of the Indian Air Force in the recently released 'Global Air Power Ranking 2026'?
a) पहले (First)
b) दूसरे (Second)
c) तीसरे (Third)
d) चौथे (Fourth)
सही उत्तर: c) तीसरे
Correct Answer: c) Third
Explanation: ग्लोबल एयर पावर रैंकिंग 2026 में भारतीय वायुसेना दुनिया में तीसरे स्थान पर रही है। इस वैश्विक सूची में पहले स्थान पर अमेरिका (USA) की वायुसेना तथा दूसरे स्थान पर रूस (Russia) की वायुसेना है।
Q12. हाल ही में भारतीय भाला फेंक एथलीट आनंद सिंह ने 80.57 मीटर के अपने व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ एशिया अंडर-23 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में कौन सा पदक जीता है?
Which medal has Indian javelin throw athlete Anand Singh won in the Asia Under-23 Athletics Championship with his personal best throw of 80.57 meters recently?
a) रजत पदक (Silver Medal)
b) स्वर्ण पदक (Gold Medal)
c) कांस्य पदक (Bronze Medal)
d) कोई पदक नहीं (No Medal)
सही उत्तर: b) स्वर्ण पदक
Correct Answer: b) Gold Medal
Explanation: भारतीय भाला फेंक (Javelin Throw) खिलाड़ी आनंद सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 80.57 मीटर का थ्रो कर एशिया अंडर-23 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारत के लिए स्वर्ण पदक (Gold Medal) जीता है।
Q13. हाल ही में विंबल्डन टेनिस टूर्नामेंट में पुरुष सिंगल्स (Men's Singles) का खिताब किसने जीता है?
Who has won the Men's Singles title in the Wimbledon Tennis Tournament recently?
a) कार्लोस अल्काराज़ (Carlos Alcaraz)
b) नोवाक जोकोविच (Novak Djokovic)
c) यानिक सिनर (Jannik Sinner)
d) राफेल नडाल (Rafael Nadal)
सही उत्तर: a) कार्लोस अल्काराज़
Correct Answer: a) Carlos Alcaraz
Explanation: प्रतिष्ठित विंबल्डन टेनिस टूर्नामेंट 2026 में पुरुष एकल (Men's Singles) वर्ग का खिताब स्पेन के टेनिस स्टार कार्लोस अल्काराज़ ने जीता है।

⚡ Daily Current Affairs 2026 MCQ

Competitive Exams: